उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कल गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा, आयुष चिकित्सा भारत की विरासत है। इस विश्वविद्यालय से पूरी दुनिया में भारत की पारंपरिक चिकित्सा का सम्मान बढ़ेगा।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #upnews
