फिरोजाबाद में प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के न आने पर नेताओं का गुस्सा भड़क उठा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिया, कांग्रेस नेता धर्म सिंह यादव ने अधिकारियों पर निरंकुशता का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि 100 से ज्यादा स्कूलों को बंद करना बच्चों के शिक्षा अधिकार के खिलाफ है। कांग्रेस ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर मर्जर का फैसला वापस लेने की मांग की है।
#SamacharPlusOTT #firozabad #congress
