शुक्रवार की रात कोटला रोड बम्बा चौराहे स्थिति एक मैरिज होम में शादी समारोह के दौरान ख़ूनी संघर्ष हुआ। आरोप है दूल्हा पक्ष के लोगों ने मेहमान नमाजी में कमी और दहेज़ कम मिलने का आरोप लगाकर झगड़ा किया और उसके बाद दुल्हन पक्ष के भाई समेत कई लोगों पर लात घूसों सें मारपीट की। घटना में दुल्हन पक्ष की तरफ से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं आरोपी पक्ष मारपीट करने के बाद मोके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि फ़िरोज़ाबाद के आशाफाबाद निवासी आजाद सिंह की बहन की शादी हो रही थी, बारात गांव नेपई से आई थी। बारात में आए लोगों ने मेहमान नमाजी में कमी आने और दहेज़ का सामान कम होने को लेकर विवाद किया और उसके बाद मारपीट की।
#SamacharPlusOTT #firozabad #dowry
