मसूरी की मॉल रोड पर स्थित एक आइसक्रीम की दुकान में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
#SamacharPlusOTT #firenews #mussoorie
