राज्य न्यूज़

Delhi: पुरानी गाड़ियों को ईंधन देने पर टलेगी रोक?

by | Jul 4, 2025 | Shorts

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को पत्र लिखकर पुरानी गाड़ियों पर ईंधन रोकने के आदेश को अस्थायी रूप से रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक राजधानी में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक यह आदेश लागू करना व्यावहारिक नहीं है। CAQM के आदेश के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, जनता की नाराजगी को देखते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। दिल्ली में करीब 60 लाख ऐसी गाड़ियां हैं जिनका रजिस्ट्रेशन रद्द हो चुका है, लेकिन वे अब भी सड़कों पर दौड़ रही हैं। फिलहाल नया आदेश आने तक पुराना नियम ही लागू रहेगा।

#SamacharPlusOTT #delhinews #manjindersinghsirsa

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म