भारत-पाक तनाव के मद्देनजर दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके जारी की एडवाइजरी| एडवाइजरी में यात्रियों को भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की गई है और ये भी बताया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा निर्देशित हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।
दिल्ली हवाई अड्डे पर आज, शनिवार को सारी सुविधाएं कल की तरह ही सामान्य हैं। ये जानकारी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के अधिकारियों के हवाले से आई है|

