उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने भी शुक्रवार को विवेकानंद को याद किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘चुनौती जितनी बड़ी होगी, जीत उतनी ही शानदार होगी। सभ्यता, संस्कार और स्वाभिमान के उद्घोष- ‘गर्व से कहो हम हिन्दू हैं’ के द्वारा सोए हुए भारत को जागृत करने वाले युवा संन्यासी, ‘राष्ट्रऋषि’ स्वामी विवेकानंद जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!’
#SamacharPlusOTT #SwamiVivekanandaDeathAnniversary #cmyogi
