चंदौली में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर 20 कुंटल मिलावटी मावा बरामद किया है। इस मिलावटी मावे की सप्लाई मुगलसराय खोवा मंडी में होनी थी। मामला मुगलसराय कोतवाली के चकिया तिराहे का है जहां 2 मैजिक में 20 कुंटल नकली खोवा मिलने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। खाद्य विभाग ने बरामद किए खोवे की सेम्पलिंग की और दावा किया कि खोवा पाउडर और रिफाइंड से बनाया है।
#SamacharPlusOTT #chandauli #raid
