बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गंगरौल गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते जमकर फायरिंग की। दबंगों ने बीती रात घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की जिससे घर की दीवार में भी गोली लगी। बदमाशों ने पहले तो मकान मालिक भरत शर्मा को अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी और फिर गोलीबारी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #firingnews
