बदायूं में एक पीर पर एक हिंदू महिला ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पीर ने उसके सास-ससुर और पति का धर्म परिवर्तन करवा दिया है और अब वो उस पर और उसकी 5 साल की बेटी पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और एसएसपी तक शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता ने एक भाजपा विधायक पर पीर की पैरवी करने का भी आरोप लगाया है।
#SamacharPlusOTT #budaun #religiousconversion
