बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के अल्लीपुर टप्पा हवेली गांव के रहने वाले उमेश गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ गए थे। रास्ते में उमेश ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी। उसके बाद दोस्तों ने उसे एक ई रिक्शा में बिठा दिया। सहसवान के नयागंज मोहल्ले में ई रिक्शा चालक ने उमेश को उतार दिया। वहां परिजन जब पहुंचे तो उमेश सड़क पर पड़ा हुए था। तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने तीन लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस का कहना कि उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
#SamacharPlusOTT #budaun #death
