बिहार में इस साल के अंत तक चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच AIMIM चीफ़ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं से बात की है। साथ ही उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि हम नहीं चाहते कि बीजेपी या एनडीए बिहार की सत्ता में वापस आए।
#SamacharPlusOTT #biharvidhansabhaelection2025 #owaisi
