उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां 7वीं कक्षा के छात्र की स्कूल के पहले ही दिन मौत हो गई। सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र अखिल प्रताप सिंह की अचानक मौत से इलाके में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, अखिल मंगलवार सुबह अपने पिता के साथ कार में स्कूल आया था। कार से उतरकर जैसे ही वह स्कूल गेट की ओर बैग लेकर चला, वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। तुरंत स्कूल प्रशासन और अन्य कर्मचारियों ने उसे नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
#SamacharPlusOTT #barabanki #smallchild
