बागपत के खेड़ा इस्लामपुर गांव में मूसलाधार बारिश के बीच दूध डेरी पर आकाशीय बिजली गिरने से मलबे में दबकर 8 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग भी मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और ग्रामीण रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी कई घंटे तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।
#samacharplusott #baghpat #monsoon
