धराली में राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रेस्क्यू टीमों द्वारा आपदा स्थल से 135 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया है, धराली के पास, गंगोत्री की तरफ से लगभग 100 लोग और हर्षिल आर्मी गेट से नीचे की तरफ 35 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है।...
धराली में उत्पन्न हुई प्राकृतिक आपदा की स्थिति का मौके पर निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हेली से रवाना हुए तथा वर्तमान में मौके पर हैं। सरकार, प्रशासन द्वारा खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं सहित राहत और बचाव के सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं...
सीएम पुष्कर सिंह धामी भी बुधवार सुबह प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए, राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत-बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने...
मुजफ्फरनगर में 21 अगस्त से 8 सितंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के 17 हजार युवक भाग लेंगे। भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है।...
गोरखपुर में रोडवेज बस से 20 क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया गया है, जो कानपुर से अवैध रूप से लाया जा रहा था। यह खोवा मिठाई बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोवा जप्त कर लिया है और सैंपल जांच के लिए...