आगरा के थाना खंडोली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से एक युवक की मौत हो गई। बुखार और सर्दी के इलाज के लिए परिजन युवक को डॉक्टर के पास ले गए थे। इंजेक्शन लगने के 2 घंटे बाद युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शव को ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर डॉक्टर की दुकान के सामने प्रदर्शन किया।
#SamacharPlusOTT #agra #fakedoctor
