संजय प्लेस में नगर निगम पार्किंग के ठेकेदार ने सीए से मारपीट कर दी और मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। पार्किंग ठेकेदार कर्मवीर ने सीए शशांक को पीटते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए। हरीपर्वत पुलिस ने दोनों को लॉकअप में बंद कर दिया। इसके बाद हंगामे की सूचना पर मौके पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और कई पार्षद भी थाने पहुंच गए। विरोध के बाद पुलिस ने सीए को थाने से छोड़ दिया लेकिन ठेकेदार अभी भी हिरासत में है।
#SamacharPlusOTT #agra #muncipality
