ट्रांस यमुना थाने के पवन विहार से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है जहां अपनी पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए थे और साथ ही पत्नी के अवैध संबंध होने का जिक्र भी किया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#samacharplusott #agra #suicide
