आगरा के किरावली से हैरतंगेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दो महीने पहले ही आरोपी और मृतका की जान-पहचान हुई थी। दोनों का अफेयर शुरु हुआ। महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो गुस्साए प्रेमी ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान की छत से महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#SamacharPlusOTT #agra #murdernews
