आगरा के एक क्लिनिक में 75 वर्षीय मरीज को अचानक हार्ट अटैक आया, जब डॉक्टर उसकी नब्ज़ जांच रहे थे। डॉक्टर हिमांशु यादव ने महज 10 सेकेंड में CPR देकर मरीज की जान बचाई। पूरी घटना क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और समय पर मेडिकल इंटरवेंशन ही जान बचा सकता है। इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य सुविधाओं और तत्परता की अहमियत को रेखांकित किया है।
#SamacharPlusOTT #agra #awareness
