आगरा पुलिस कमिश्नर ने सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस दौरान 16 हजार से ज्यादा लोगों की चेकिंग की गई और 9 हजार से ज्यादा वाहनों को चेक किया गया। 110 वाहन सीज हुए और 1900 से ज्यादा लोगों पर चलान की कार्रवाई हुई। इसके अलावा 376 लोगों पर बीएनएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा।
#SamacharPlusOTT #agranews #alcoholdrinker
