पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फ्लाईओवर से कूदने का प्रयास किया। दरअसल मामला आगरा थाना ताजगंज क्षेत्र का है जहां फर्रुखाबाद का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी को ताजगंज से लेने आया था। जब उसकी पत्नी ने जाने से इंकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद युवक ने इनर रिंग रोड पर बने फ्लाईओवर से छलांग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीछे से दबोचकर उसकी जान बचा ली।
#SamacharPlusOTT #agra #upnews
