राज्य न्यूज़

Agra: स्कूल बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

by | Jul 3, 2025 | Shorts

आगरा में स्कूलों की संभावित बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध किया और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सरकार के हालिया आदेश के तहत प्रदेश में 30 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। इससे प्रदेशभर में लगभग 27 हजार से अधिक स्कूलों पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का षड्यंत्र बताया और ऐलान किया कि वे किसी भी स्कूल को बंद नहीं होने देंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के स्थानीय नेता शिव चौहान ने किया और कहा कि शिक्षा सबका अधिकार है, सरकार इसे छीनने का काम कर रही है।

#SamacharPlusOTT #agra #aamaadmiparty

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म