पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने बदला लिया और ऑपरेशन करके आतंकियों के पाक और POK में ठिकानों को तबाह किया और आतंकियों को मार गिराया और इसे नाम दिया ऑपरेशन सिंदूर|अब ऑपरेशन सिंदूर पर एक फिल्म का भी एलान कर दिया गया और इसका पहला पोस्टर भी हुआ था जारी| दरअसल, उत्तम माहेश्वरी ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के मात्र दो दिन में ही अपनी फिल्म का एलान कर दिया। 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत-पाक के बीच टेंशन चल रहा है। इस माहौल में ऑपरेशन सिंदूर फिल्म का एलान करना डायरेक्टर को भारी पड़ गया। उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था जिसके बाद अब आखिरकार उन्होंने माफी मांग ली है।
उत्तम माहेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर ऑपरेशन सिंदूर फिल्म को लेकर माफी मांगी है और कहा, “हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक फिल्म की घोषणा करने के लिए मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, जो हमारे भारतीय सशस्त्र बलों के हालिया वीरतापूर्ण प्रयासों से प्रेरित है। मेरा मकसद कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या भड़काना नहीं था।”

