राज्य न्यूज़

अंतिम मैच…अंतिम दिन और अंतिम वार, किसके सर सजेगा ताज?

by | Aug 4, 2025 | स्पोर्ट्स

‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है| इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच लंदन के ‘द ओवल’ मैदान पर खेला जा रहा है|बता दें कि इस 5 मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 2-1 से आगे है| इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और मेहमानों को महज 224 रनों के अंदर ऑल ऑउट कर दिया था| फिर जब इंग्लैड बल्लेबाजी करने तो उन्होंने तेज और अच्छी शुरुआत टीम को दी लेकिन तेज खेलने के रवैया के चलते सारे बल्लेबाज जल्दी- जल्दी पवेलियन लौटते चले गए और 247 रनों के भीतर पूरी बल्लेबाजी खत्म हो गई| फिर भारत अपनी दूसरी पारी खेलने आया तो उन्होनें संभलकर खेलने का फैसला किया और जायसवाल ने शानदार शतक बनाया और उनके साथ आकाश दीप, जडेजा और सुंदर ने अपने नाम “अर्ध शतक किया और भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया और टीम ने कुल 396 बोर्ड पर लगा दिए और अंग्रेजों को 374 को बड़ा लक्ष्य दिया| इसके जवाब में इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने 54 तो ब्रूक और रूट ने अपना-अपना शतक जड़ा|चौथे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड की 339 पर 6 विकेट गिर चुकी हैं और दोनों शतकवीर आउट हो चुके हैं| फिलहाल क्रीज पर जेमी स्मिथ और ओवरटन नाबाद जमे हुए हैं| आज पांचवे दिन भारत को 4 विकेट तो इंग्लैंड को महज 35 रनों की जरूरत है| अगर यहां से भारत जीती तो सीरीज ड्रॉ और इंग्लैंड जीती तो 3-1 से सीरीज अपने नाम कर लेगी|

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म