बागपत के चीनी मिल में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री नारायण चौधरी ने जहां पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं गन्ना मिल के विस्तारिकरण की घोषणा भी की। लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा सरकार द्वारा बागपत में किसानों के लिए किसान भवन और एक कैंटीन बनाने की भी घोषणा की है। उन्होंने मिल के विस्तारीकरण के विषय में बोलते हुए कहा 688 करोड़ की लागत से गन्ना मील का विस्तारिकरण किया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद गन्ना मिल, सवा करोड़ क्विंटल गन्ने की पैराई कर सकता है। इस बड़े ऐलान के बाद से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #narayanchaudhry
