बुलंदशहर में अंतर्राज्यीय लुटेरे सलमान और थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम के मुठभेड़ हुई जिसमें 1 बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे के कब्जे से लूट की चैन, अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार लुटेरे सलमान ने बीते 5 जुलाई को गुलावठी थाना क्षेत्र में चैन लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सलमान पर लगभग 70 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #encounter
