सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं, महंत नारायण गिरी ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ियों की सेवा के लिए 500 से अधिक स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। ये स्वयंसेवक कांवड़ियों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करेंगे, जिसमें जलपान और प्राथमिक उपचार शामिल हो सकता है। महंत नारायण गिरी ने नगर निगम की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जा रही है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अप्रिय घटना से बचने का लिए पूरे मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
#SamacharPlusOTT #kanwaryatra #ghaziabad
