बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के दबतोरी चौकी के सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। गिरीश कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार फरजान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #budaun #accidentnews
