गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में पहुंची पंखुड़ी त्रिपाठी की फीस माफ करवा दी गई है। आर्थिक दिक्कतों के चलते पंखुड़ी स्कूल नहीं जा पा रही थी। सीएम योगी के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर फीस माफ करवाई। अब पंखुड़ी ने स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है। पंखुड़ी और उसके माता-पिता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
#SamacharPlusOTT #gorakhpur #cmyogi