राज्य न्यूज़

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने ISS सैटेलाइट के माध्यम से परिवार से की संवाद

by | Jul 7, 2025 | उत्तर प्रदेश, लखनऊ

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अपने लखनऊ स्थित परिवार से सैटेलाइट के माध्यम से संवाद किया। यह पल बेहद भावुक और रोमांच से भरा था। बातचीत के दौरान उन्होंने स्पेस स्टेशन का दृश्य दिखाया, जिसमें वहां से दिखाई देने वाला सूर्योदय भी शामिल था। परिवार के सदस्य और शुभांशु, दोनों ही इस अनुभव से काफी उत्साहित नजर आए।

शुक्ला ने बताया कि अंतरिक्ष में पहले तीन दिन उनके लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे। उन्हें सिर में भारीपन और असहजता महसूस हुई, जो वहां के अलग गुरुत्वाकर्षण और माहौल की वजह से था। हालांकि, अब वह खुद को पूरी तरह से वहां के वातावरण के अनुकूल बना चुके हैं।

उन्होंने यह भी साझा किया कि अंतरिक्ष में नींद लेना एक अलग ही अनुभव है। वे खुद को बांधकर सोते हैं, कभी छत से तो कभी दीवार से चिपककर। वहां गुरुत्वाकर्षण न होने के कारण वे जिस जगह सोते हैं, जागने पर खुद को किसी और स्थान पर पाते हैं।

शुभांशु ने बताया कि उन्हें जो वैज्ञानिक टारगेट और मिशन सौंपा गया है, वह तय समय सीमा के भीतर पूरा हो जाएगा। उनका आत्मविश्वास और समर्पण यह दर्शाता है कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। परिवार से बात कर उन्होंने मानसिक रूप से भी मजबूती महसूस की और देशवासियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म