August 20, 2026 | 12 : 41 AM

राज्य न्यूज़

Elon Musk: एलन मस्क ने लॉन्च की ‘अमेरिका पार्टी

by | Jul 7, 2025 | Shorts

अमेरिकी राजनीति में एक नया तूफान आ गया है। मशहूर उद्योगपति और टेस्ला-स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ‘अमेरिका पार्टी’ नामक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की है। मस्क ने अपनी सोशल मीडिया साइट X पर दावा किया कि यह पार्टी देश को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दलों की दोहरी व्यवस्था से आजादी दिलाएगी। उनके मुताबिक, 65% अमेरिकी नागरिक इस नई पार्टी के समर्थन में हैं, जो मौजूदा सियासी ढांचे से नाखुशी जता रहे हैं। यह ऐलान मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर हालिया तकरार के बाद आया है। मस्क का कहना है कि ‘अमेरिका पार्टी’ नवाचार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये कदम अमेरिका की सियासत को हिला सकता है। पार्टी का विस्तृत मेनिफेस्टो और नेतृत्व ढांचा जल्द सामने आने की उम्मीद है। सवाल यह है कि क्या मस्क की ये सियासी पारी वाकई खेल बदल देगी? सभी की नजरें अब उनके अगले कदम पर टिकी हैं।

#samacharplusott #elonmusk #americaparty #elonmusknewparty

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म