राज्य न्यूज़

Muzaffarnagar: जिलाधिकारी और एसएसपी के कड़े दिशा निर्देश

by | Jul 6, 2025 | Shorts

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा आरंभ होने से पहले जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कावड़ सेवा शिविर संचालित करने वाले सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। ये बैठक जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कावड़ संबंधी सभी प्रकार की बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कावड़ सेवा शिविरों में बिजली और सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही शिविर में भोजन पकाने के स्थान पर सीसीटीवी आवश्यक हालत में लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की कोई गलत सामग्री ना देने को लेकर भी एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दूसरी जगह की पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर अफवाह फैलाई जाती है तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। शिकायत के लिए कहा गया कि कोई भी व्यक्ति या संगठन हो, किसी भी तरह की कार्यवाई ना करें जो उनके अधिकार क्षेत्र में ना हो।

#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #administration

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म