बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गफ्फार नगला गांव के रहने वाले महेंद्र ने कादरचौक पुलिस को तहरीर दी है कि उसका 11 साल का बेटा चंद्रसेन, लक्ष्मी नारायण ग्राम उद्योग विकास समिति के मानसिक मंदित आश्रय गृह में पढ़ता था। 4 जुलाई को अचानक चंद्रसेन की तबीयत खराब हो गई। जिसको आश्रय गृह वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जिसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि आश्रय गृह वालों ने कोई सूचना नहीं दी थी। फिलहाल उन्होंने थाने में तहरी दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SamacharPlusOTT #budaun #deadbody
