महाराष्ट्र में ‘तीन भाषा नीति’ का मामला गरमा गया है. ‘हिंदी बनाम मराठी’ को मुद्दा बनाते हुए राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक हो गए हैं. 20 सालों के राजनीतिक मनमुटाव के बाद दोनों नेता एक मंच पर साथ नजर आए हैं. राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि फडणवीस ने वो कर दिखाया जो बाल ठाकरे भी नहीं कर सके, दोनों नेताओं को साथ ले आए. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उनका और राज ठाकरे का साथ अब आगे भी बना रहेगा. वर्ली में ‘आवाज मराठी चा’ विजय रैली को संबोधित करते हुए 5 जुलाई को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा,मैंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा महाराष्ट्र किसी भी राजनीति और लड़ाई से बड़ा है. आज 20 साल बाद मैं और उद्धव एक साथ आए हैं. जो बालासाहेब नहीं कर पाए, वो देवेंद्र फडणवीस ने कर दिखाया… हम दोनों को साथ लाने का काम.
#samacharplusott #rajthackeray #maharashtra
