उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जीजा और साली के अवैध संबंध से एक नवजात का जन्म हुआ और फिर उस बच्ची के शव को कूड़े के ढेर में फैंक दिया गया। दरअसल आरोपी ने अपनी साली को ओवरडोज देकर गर्भपात कराया। 24 जून को थाना कोतवाली रुड़की चुंगी पुलिस चौकी के पास कूड़े के ढेर में बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने दोनों आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरे की फूटेज से आरोपियों तक पहुंची थी पुलिस।
#SamacharPlusOTT #muzaffarnagar #upnews
