हाथरस सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधई में एक महिला का अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। महिला का अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने अवैध तमंचा निकाला और परिवार के सदस्यों को अभद्र भाषा में धमकाने लगी। किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया, वीडियो बनते देख महिला ने उस व्यक्ति को भी धमकी दी और कहा कि वीडियो बना लो देखती हूं क्या होता है, बुला ले पुलिस को वो भी मेरा क्या बिगाड़ लेगी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और जांच में जुट गई कि महिला के पास अवैध तमंचा कैसे पहुंचा। जांच के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#SamacharPlusOTT #hathras
