राज्य न्यूज़

Khatima: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में करी धान की रोपाई

by | Jul 5, 2025 | Shorts

खटीमा के नगरा तराई में स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, पानी के देवता इंद्र, छाया के देव मेघ की वंदना भी की गई। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शुक्रवार की शाम खटीमा के नगला तराई स्थित अपने पैतृक आवास पर आए थे जहां शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने खेतों में होने वाली धान की रोपाई में भाग लिया और अच्छी फसल की प्रार्थना करते हुए स्थानीय किसानों का मनोबल बढ़ाया।

#SamacharPlusOTT #khatima #cmdhami

वीडियो

शिव-पार्वती विवाह स्थली Triyuginarayan Temple में जोड़े ने लिए सात फेरे

https://youtube.com/shorts/sCNY-H_ShEw उत्तराखंड में बर्फबारी में भी कई जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भगवान शिव पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बीते दिन भारी बर्फबारी के बीच सात जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वहीं चमोली जिले के जंगलचट्टी गांव में बर्फबारी के बीच...

Kalindi Kunj में 10 दिन से लापता मासूम की नाले में मिली लाश, पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

https://youtu.be/-wcCwkHnIYs दिल्ली के कालिंदी कुंज थाना इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 10 दिनों से लापता तीन साल के मासूम बच्चे की लाश नाले से बरामद हुई है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो आज मासूम की जान बचाई जा सकती थी।...

क्राइम

मनोरंजन

राज्य न्यूज़

Link

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

धर्म

पॉडकास्ट

राजनीति

क्राइम

खेल समाचार

मनोरंजन

स्वास्थ्य समाचार

धर्म कर्म