नोएडा सेक्टर 44 में एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार के चालक ने बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट किया। कार को करीब 360 डिग्री घुमाया गया, जिससे सड़क पर धुआं फैल गया और ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। अब ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गाड़ी की पहचान करने में जुटी है। इस तरह की लापरवाही से सड़क पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
#SamacharPlusOTT #carstunts #viralvideo
