टिहरी की आंतरिक सड़कों की स्थिति बहुत खराब है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद है। अधिशासी अभियंता योगेश कुमार का कहना है कि उनके पास केवल 9 किमी सड़क है, बाकी 18 किमी सड़क नगर पालिका के पास है। बजट न होने से सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
#SamacharPlusOTT #tehri #uttrakhand
