उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है, मानो बादलों से पानी नहीं तबाही बरस रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चमोली जनपद का एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपने कंधे पर राशन रखकर नदी पार करता दिख रहा है। ये वीडियो चमोली जनपद के उन गांवों का है जो दशोली और नंदानगर घाट विकासखंड को जोड़ते हैं। इस तरह नदी पार करना तो खुद को मौत के मुंह में धकेलने जैसा है। गांव के लोग पुल बनाने की मांग तो काफी समय कर रहे हैं लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
#SamacharPlusOTT #chamoli #monsoon
