मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2025 का उदघाटन किया। तीन दिवसीय इस आम महोत्सव में प्रदेश के आमों को लंदन, दुबई सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर आम कंटेंनरों को रवाना करने के बाद स्मारिका का विमोचन किया। उन्होंने प्रदेश के प्रगतिशील आम उत्पादकों का सम्मान भी किया। अवध शिल्पग्राम में शुरू तीन दिवसीय महोत्सव में आम की 800 से अधिक प्रजातियों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
#SamacharPlusOTT #mangofestival #cmyogi
