उत्तर प्रदेश के बागपत में एक अस्पताल द्वारा मानवता और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान कार्ड धारक व्यक्ति का ऑपरेशन करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनके परिजनों ने दवाई और ऑपरेशन करने के औजार लाने से मना कर दिया था। जबकि मरीज आयुष्मान कार्ड धारक है, और उसे पांच लाख तक का इलाज मुफ्त करने का अधिकार प्राप्त है, लेकिन लालची चिकित्सकों द्वारा मरीज को ऑपरेशन थिएटर से ही बाहर निकाल दिया। इसके बाद परिजनों ने बागपत डीएम, सीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय को ट्वीट कर अस्पताल पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
#SamacharPlusOTT #baghpat #ayushmancard
