खुर्जा के मुंडा खेड़ा चौराहा के निकट स्थित ज़म ज़म स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा पड़ गया। दरअसल हड़कंप तब मचा जब मिठाई की दुकान पर रखे दूध-दही को कुत्ते और बिल्ली पी रहे थे और वीडियो वायरल हो गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच करने पहुंच गई। दूध,मावा और लस्सी के नमूने जमाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
#SamacharPlusOTT #bulandshahr #sweetshop
