उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए एक 49 किमी लंबा 6-लेन लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना बलिया से नोएडा तक के सफर को आसान और तेज बनाएगी। इससे पूर्वी और पश्चिमी Uttar Pradesh के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।
#SamacharPlusOTT #lucknow #expressway
