फिरोजाबाद में 8 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य बबिता चौहान ने आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने इलाज की स्थिति का जायजा लिया और पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की बात की। बच्ची को रानी लक्ष्मीबाई कोष से तीन लाख रुपये की मदद दी जाएगी। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी उनका पड़ोसी बताया जा रहा है।
#SamacharPlusOTT #firozabad #rapenews
