मूसलाधार बारिश ने आगरा में तबाही मचा दी है। ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम की छत गिर गई। छत गिरने की आवाज़ से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। शिल्पग्राम में देश-विदेश से पर्यटकों का आना जाना मामूली बात है। राहत की बात ये रही कि हादसे के समय शिल्पग्राम में कोई मौजूद नहीं था। हर साल ताजमहोत्सव के दौरान रिपेयरिंग होने के बावजूद भी हुआ ये हादसा हो गया।
#SamacharPlusOTT #monsoon #agra
