लूटपाट और फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले वांछित को एत्माद्दौला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 10,000 रुपयों का इनाम भी घोषित किया हुआ था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर से मारपीट की और उसे जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से गोली भी चलाई थी। गिरफ्तारी के डर से यहां-वहां भागे फिर रहे आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
#SamacharPlusOTT #agra #lucknow
