बिजनौर के नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को 10 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के वॉट्एस पर भेजी गई जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नगीना थाने में इस मामले पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।
#SamacharPlusOTT #bijnor #chandrashekharazad
