लखनऊ में देर रात अपनी मां से मिलने गईं राजा भैया की बीवी ने घर के बाहर जबरदस्त हंगामा कर दिया। दरअसल भानवी सिंह हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट में अपनी मां से मिलने गईं थीं लेकिन परिवार वालों ने दरवाजा नहीं खोला। घर का गेट ना खुलने पर भानवी सिंह की बहन ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
#SamacharPlusOTT #rajabhaiya #lucknow
